सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता की कुर्सी की परवाह नहीं है, मुझे चिंता मेरे देश और देश के लोगों की सुरक्षा की है. मैं अब लम्बा इंतजार नहीं कर सकता. चुन-चुन के हिसाब लेना मेरी फितरत है.
इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सवालिय निशान उठाने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक से विपक्ष के पेट में दर्द होता है. देश का दुर्भाग्य है कि कुछ नेता जो बयानबाजी करते हैं, उन्हें पाकिस्तान के अखबारों में हेडलाइन बना दी जाती है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने सवाल करत हुए कहा कि अगर भारतीय वायुसेना का मिशन फेल होता, तो इस्तीफा किसका मांगा जाता? उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट का हम शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं यानी आज जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जा रहा है, उसके उद्घाटन पर हम ही मौजूद रहेंगे.