पापा के साथ काम करने से डरती हैं आलिया, खुद बताई वजह

आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म गली बॉय को अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. गली बॉय के बाद वो अब जल्द ही और भी फिल्मो में नजर आने वाली हैं जिसमे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक और महेश भट्ट की फिल्म सड़क-2 शामिल है.

गॉसिप्स के गलियारों में खबरें है कि आलिया अपने पापा के साथ काम करने में कतरा रही हैं. इसके पीछे की वजह आलिया ने खुद बाताया.

आलिया ने कहा, अभी मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हूं. फिलहाल वह लगातार मेरा काम देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे तुमसे भी निपटना है. उनके पास एक्स-रे विजन जैसी नजरें हैं. मैंने हमेशा अपने इर्द-गिर्द एक दीवार बना कर रखी है और लोगों को उसे क्रॉस नहीं करने देती हूं. मेरे पिता उस दीवार को तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं. इसलिए मैं थोड़ी डरी हुई हूं लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मजा आएगा. हम इसी साल शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं.

जल्द ही फिल्म कलंक की शूटिंग खत्म कर आलिया इसी साल सड़क-2 की शूटिंग शुरू कर देंगी. फिल्म में सड़क-2 में आलिया अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी.

काफी लम्बे समय से पूजा परदे से दूर हैं और उनकी वापसी के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *