पीएम मोदी की 3 मार्च से होगा अमेठी में जनसभा

प्रधानमंत्री के दौरे के चलते अमेठी में हर तरफ भगवा रंग दिखायी दे रहा है. मोदी की सभा के संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि कौहार के मैदान में प्रधानमंत्री की सभा ऐतिहासिक होगी जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है.

प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी कल याने 3 मार्च को कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाली अमेठी में एक दिवसिय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मुंशीगंज में आर्डिनेंस फैक्ट्री की शुरुआत के साथ-साथ अन्य कई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे. मोदी इससे पहले यहां 5 मई 2014 को आये थे. इस बार बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय क्षेत्र में ही उन्हें घेरने की रणनीति अपना रही है.

पीएम मोदी का यह दौरा उसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मोदी गौरीगंज के कौहर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. और मुंशीगंज में भारत एंव रूस के मदद से बनने वाले राइफल प्लांट की शुरुआत करेंगे. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री अमेठी बाईपास और केंद्रीय विद्यालय समेत कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *