परिवार से मिलने पर अभिनंदन ने कहा,” मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं जल्द ड्यूटी ज्वाइन करूंगा”

तीन दिनों तक दुश्मन की कैद में रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन कल देश वापस आ गए हैं . वाघा–अटारी बॉर्डर से उन्हें दिल्ली ले आया गया है. दिल्ली में अभिनंदन ने अपने परिवार से मुलाकात की जहाँ पर उन्होंने अपने ड्यूटी पर वापस जाने की बात कही है.

अभिनंदन ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं ड्यूटी ज्वाइन करूंगा. अभिनंदन का आज मेडिकल कराया जा रहा है. आपको बता दें कि अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं और उनकी मां एक डॉक्टर हैं.

आपको बता दें कि वर्धमान को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *