संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका हमले अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया है. इस प्रतिबन्ध के बाद हमजा पर यात्रा करने का बैन लग जाएगा. इसके साथ ही , उसकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी और हथियारों की खरीद फरोख्त पर रोक लग जाएगी. हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.
संयुक्त राष्ट्र ने 1267 आईएसआईएस और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने गुरुवार 29 साल के हमजा पर प्रतिबन्ध लगा दिया है और इसके साथ ही अमेरिका ने हमजा के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.
सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को घोषणा की कि उसने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी है. परिषद ने कहा, हमजा ने अलकायदा के सदस्यों से आतंकवादी हमले करने का आह्वान किया है। उसे अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है.
आपको बता दें कि अमेरिका कई दिन से हमजा को ढूंढने का काम रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि हमजा अपने पिता का संगठन वापस खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.