बसपा की मुखिया मायावती ने पीएम मोदी के इस हरकत को बताया हास्यास्पद

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है.लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही मायावती ने पाकिस्तानी हुकूमत के कब्जे मे 60 घंटे गुजार कर स्वदेश लौटे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की स्वदेश वापसी पर उनका दिली स्वागत किया है.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इससे जनता में संतोष व तनाव में कमी होना स्वाभाविक है. इतना ही नहीं, उन्होंने लिखा कि बदलते माहौल में भारत को सुरक्षा-सम्मान व पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर दीर्घकालीन, विश्वसनीय व मजबूत नीति बनाने व उसी के हिसाब से पूरी तैयारी की जरूरत है।

इससे पहले भी मायावती ने एक ट्वीट के जरिये अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना के कैद में होने पर चिंता व्यक्त किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे वक्त में जब देश में संकट के बादल छाए हैं. तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *