उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां पर बीते मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर अरविंद सिंहा ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. उन्होंने यह घटना का अंजाम एयरफोर्स कॉलोनी में मिले सरकाई आवास पर दी. फिलहाल आत्महत्या का कारन स्पष्ट नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने पैर में बंदूक फंसाकर गर्दन में गोली मारी है. अरविंद सिंहा सेंट्रल एयर कमान के पीआरओ थे. पुलिस के मुताबिक उनके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक वजहों से उन्होंने खुदकुशी की है. पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने और मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय इंडियन एयरफोर्स के अफसर अरविंद सिंहा बिहार के राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके के रहने वाले थे. यहां धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित एयरफोर्स के सरकाई आवास नार्थ कैंप में पत्नी पूजा व बेटे अक्षय, अर्जुन के साथ रहते थे.