हाई अलर्ट पर भारतीय लड़ाकू विमान, पाकिस्तान ने भी रद्द की उड़ानें

भारत के द्वारा की गई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जबकि पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी विमान को भारत ने ढेर कर दिया है.

सुरक्षाकारणों को मद्देनजर रखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है. पाकिस्तान ने भी बॉर्डर के पास वाले सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा है. पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है.

Pakistan immediately stops its domestic and international flight operations from Lahore, Multan, Faisalabad, Sialkot and Islamabad airports. pic.twitter.com/nP3rHJr0Ky
ANI (@ANI) February 27, 2019

भारत और पाकिस्तान के एयरस्पेस सिस्टम से जो भी अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ने थे उन्हें रद्द कर दिया गया. कुछ विमानों के रूट को भी बदल गया गया है, जिसकी वजह से यात्रिओं को परेशानी हो रही है. इसके चलते ही भारत की सभी विमान कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में विमानों के ताजा रूट की जानकारी दी गई है.

उधर भारतीय वायुसेना ने अपने सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है. पायलटों से कहा गया है कि 2 मिनट के अंदर उड़ान भरने के लिए तैयार रहें. आपको बता दें कि इस तरह का अलर्ट युद्ध के समय में ही जारी किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *