ISSF World Cup: सौरभ और मनु की जोड़ी ने गोल्ड पर किया कब्जा

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरव चौधरी और मनु भास्कर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ वर्ल्डकप (ISSF World Cup) में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. पहली वार वर्ल्ड कप में उतरे सौरव ने यह दूसरा गोल्ड मैडल अपने नाम किया है. वहीँ इसके साथ ही मौजूदा शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के खाते में यह तीसरा गोल्ड मैडल रहा.

बता दें कि बुधवार को सौरभ और मनु की जोड़ी क्वालिफिकेशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बरारबरी के स्कोर ( 778 ) के साथ शीर्ष पर रही. फ़ाइनल में 483.4 अंकों के साथ सौरव और मनु टॉप पर रहे और श्वर्ण पर कब्जा किया. चीनी प्रतिद्वंद्वी 477.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. जबकि कोरियाई जोड़ी (418.8 अंक) ने कांस्य पदक जीता.

इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने भी इसी विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. चंदेला और अंजुम मौदगिल ने पिछले साल कोरिया में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहले दो ओलंपिक कोटा दिलाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *