मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर कहर बरपाया था जिसमें पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के दो भाई और उसके साले समेत करीब-करीब 325 आतंकी मारे गए. जिससे बौखलाया पाकिस्तान आज हिन्दुस्तान की शरहद पार करने की गुस्ताखी की. जिसके बाद हरकत में आये भारतीय वायु सेना ने हवा में ही जंग छेड़ दी.
भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए भारतीय वायु सेना का मिग 21 बायसन विमान Pok में क्रैश हो गया जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे. जिनका सर्विस नम्बर 27981 है और वो एक रिटायर्ड एयर मार्शल के बेटे हैं.पाकिस्तानी सेना ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि एक भारतीय पायलट उनके कब्जे में है. जिसे उन्होंने पाकिस्तानी सीमा से गिरफ़्तार किया है. वीडियो में भारतीय वायु सेना की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी है. यह व्यक्ति ख़ुद को विंग कमांडर अभिनंदन बता रहा है. उसकी वर्दी पर अंग्रेजी में ABHI लिखा हुआ है.
सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए हमारा एक मिग क्रैश हुआ है. इसमें हमारा एक पायलट भी लापता है. हम इसकी जांच कर रहे हैं.