पीओके में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में भी हड़कंप मच गया है. इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय की ओर से आपात बैठक बुलाई गई है. हालांकि इससे पहले पाकिसतानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि भारतीय वायुसेना बॉर्डर पारकर पीओके में घुसे थे लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ था. हमले में 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.
भारत की कार्रवाई से पाक में बौखलाहट है. पाकिस्तान अलर्ट हो गया है. भारत ने आज सुबह तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर बम गिराकर तबाह कर दिया. भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर निशाना बनाया. आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. भारतीय वायू सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद देश भर में खुशी का माहौल है.
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी हुए हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा था. हर कोई इस हमले का जवाब देने की मांग कर रहा था. हालांकि हमले के अगले दिन ही वायुसेना ने कह दिया था कि वो जवाबी कार्रवाई की अगुवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है.