केजरीवाल ने टाली भूख हड़ताल, भारत-पाक के बीच तनाव है वजह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 1 मार्च से होने वाली भूख हड़ताल को टाल दिया है. अपने ट्विटर पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है.

In view of prevailing Indo Pak situation, I am postponing my upwas for full statehood of Delhi. We all stand as one nation today.
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2019
उन्होंने ट्वीट किया है कि पाकिस्तान के बीच जारी अभी तनाव के बीच मैं अपनी भूख हड़ताल को टाल रहा हूं.उन्होंने कहा कि इस समय हम एक देश के रूप में साथ खड़े हैं.

अरविन्द केजरीवाल कई दिनों से दिल्ली को पूर्ण राज्य करने की मांग कर रहे हैं. इसी की वजह से उन्होंने ऐलान किया था कि वो 1 मार्च से अनिश्चित भूख हड़ताल पर जाएंगे.

आपको बता दें पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक 2 को अंजाम दिया है. भारतीय सेना के इस एयर स्ट्राइक ऐक्शन का स्वागत करने वाले नेताओं में केजरीवाल भी एक थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *