प्रयागराज: मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप से हड़कंप

प्रयागराज में मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप से हड़कंप मच गया. यहां अपराधियों ने दरिंदगी की इन्तहा पार कर दी. दुष्कर्म से पहले छात्रा के साथ मारपीट की गई और उसे सिगरेट से जलाया गया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि दो की तलाश जारी है.

बता दें कि यह घटना शनिवार की है, जब दिन दहाड़े प्रयागराज से वाराणसी जा रही छात्रा को तीन बदमाशों ने बस से उतार लिया, और युवती के साथ सामुहिक वारदात को अंजाम दिया. घटना शहर के झूसी से लेकर सीमावर्ती हंडिया थाना क्षेत्र की है. नशे में धुत अपराधियों के चंगुल से भागी छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. फिलहाल छात्रा को इलाज के लिए तेज बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा को कुंभ मेला क्षेत्र से सटे झूंसी इलाके से उस वक्त अगवा किया गया, जब वह प्रयागराज से वाराणसी जा रही थी. पुलिस अफसरों का दावा है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *