ऑस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज का आज ही के दिन हुआ था निधन, कई रिकॉर्ड्स आज भी अटूट

आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का आज 18वीं बरसी है. जी हां आज ही के दिन 25 फरवरी 2001 को 92 साल की उम्र में निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया था. आइए आज हम आपको उनके रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. सर डोनाल्ड जार्ज ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में 99. 94 की औसत से 6, 996 रन बनाए.

हालांकि उनके कई ऐसे भी रिकॉर्ड है जो अटूट बने हुए है. सर डॉनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के कूटामुंड्रा में हुआ था. नवम्बर 1928 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. डॉन के लिए वह डेब्यू टेस्ट तो यादगार नहीं रहा, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए उस टेस्ट के दौरान कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए.

ब्रेडमैन ने 1928 से 19 48 के बीच खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ प्रत्येक पारी में 100रनबनाते हुए कूल 19 शतक बनाए. 1930 में इंग्लैंड के पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत का स्कोर बनाया. हालांकि यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया. लेकिन उस समय में एक पारी में तिहरा शतक ज़माना सपने जैसा था. उन्होंने 1934 में भी इंग्लॅण्ड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर से अंजाम दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *