पीरियड पर बनी भारतीय फिल्म बनी ऑस्कर विजेता, जीता बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड

ऑस्कर 2019 की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार ऑस्कर में भारत को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. पीरियड जैसे टैबू पर बनी फिल्म पीरियड इंड ऑफ सेंटेंस ने बेस्ट डौक्यूमैंटरी शौर्ट का ऑस्कर जीता है.

फिल्म कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के छोटे से गाँव में रहने वाली लड़कियों के जीवन पर बनी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज भी हमारे समाज में गांवों में पीरियड को लेकर शर्म और डर है. माहवारी जैसे अहम मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जागरुकता की कमी है.

WE WON!!! To every girl on this earth… know that you are a goddess… if heavens are listening… look MA we put @sikhya on the map ❤️
Guneet Monga (@guneetm) February 25, 2019

इस फिल्म की स्टारकास्ट भारतीय है. फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं और इसे Rayka Zehtabchi ने डायरेक्ट किया है. ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा ने ट्वीट कर सबको धन्यवाद किया है.

मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मेलिस्सा और रायका के साथ मिलकर ये सपना साकार हुआ. इस बड़े सपने का समर्थन करने के लिए स्टेसी शेर और लिसा टैक का शुक्रिया. नेटफ्लिक्स का धन्यवाद. लड़कियों को और ताकत मिले…मैं चाहती हूं कि हर लड़की ये जाने कि हर एक लड़की देवी है. अब हमारे पास ऑस्कर है, चलो अब दुनिया बदलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *