मिस ट्रांस क्वीन का खिताब जितने वाली वीणा मिस इंटरनेशनल क्वीन में बिखरेंगी जलवा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली वीणा ने वर्ष 2018में मिस ट्रांस क्वीन का खिताब अपने नाम किया और अब वह मिस इंटरनेशनल क्वीन पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैंट्रांस जेंडर वीणा सेन्द्रे इन्टरव् को दौरान बताया कि समाज में हो रहे ट्रांस जेंडर्स के साथ भेदभाव को अब दूर करना चाहिए क्योंकि सुंदरता किसी लिंग की मोहताज नहीं होती.

वीणा 25 फरवरी से आठ मार्च तक बैंकॉक में होने वाली मिस इंटरनेशनल क्वीन पेजेंट में हिस्सा लेने वाली हैं इसके पहले जब वह मिस ट्रांस क्वीन के रूप में चुनीं गई थीं, तो उन्हें लोगों का भरपूर प्यार औऱ सम्मान मिला था. आपको बता दें, इस प्रतियोगिता के लिए राज्य सरकार के पर्यटन मंडल ने वीणा के रायपुर से लेकर बैंकॉक तक की यात्रा का पूरा इंतजाम किया है.

इस प्रतियोगिता में कूल 28 देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे. जिनमें वीणा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता कुल 5 राउंड होंगे. पहले राउंड में टैंलेंट की परख की जायेगी, दूसरे राउंड में प्रश्नोंतर होगाफिर तीसरे राउंड मेंरैंप वॉक एवंचौथा स्वीप राउंड होगा. और अंत में एक-एक कर सभी प्रतिभागियों से प्रश्नोत्तर होगी. इसके बाद विजेताओं की घोषणा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *