गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार आतंकी ढ़ेर

झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल नक्सली संतोष यादव को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया. संतोष यादव पर पुलिस ने दस लाख रुपये का इनाम रखा था. मुठभेड़ के दौरान घायल नक्सली संतोष को पुलिस ने रांची के पंडरा इलाके से गिरफ्तार किया जिसके बाद उसे बेहतर उलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.

आपको बता दें, रविवार को सुबह गुमला के आमटोली जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें नक्सली गुज्जू गोप समेत तीन अन्य उग्रवादी मारे गये थे. यह आपरेशन पुलिस और सीआरपीएफ 209 कोबरा की संयुक्त टीम ने मिलकर किया था. गुज्जू उग्रवादी समूह का सबजोनल कमांडर था जिसपर पुलिस ने 10 लाख के इनाम रखे थे.

इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए उग्रवादियों के पास से दो एके 47, दो रायफल, दो देशी पिस्टल, 100 से अधिक एके 47 की गोलीयांव नगद कैश समेत भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किये गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *