जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से जनता में आक्रोश है. पकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019 में मैच खलने को लेकर भारत में बहिष्कार की मांग उठ रही है. वहीं इस बीच पकिस्तान के क्रिकेट टीक के कप्तान सरफराज अहमद का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि विश्व कप में भारत और पकिस्तान का मैच आईसीसी के के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए.
सरफराज अहमद ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत और पकिस्तान के बीच होने वाले हाई- प्रोफाइल मैच को पड़ोशी देश (भारत ) में बहिष्कार किया जा रहा है. जो की निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि खेल को राजनितिक से दूर रखना चाहिए. क्योकि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी को देखते हुए विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होना चाहिए.