वित्त मंत्री अरुण जेटली का काग्रेंस पर तंज, कहा राष्ट्रीय सुरक्षा पर काग्रेंस को पढ़ना पढ़ रहा है पाठ

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर पाठ पढ़ना पड़ रहा है. जेटली का ये बयान ऐसे समय में आया है जब काग्रेंस ने सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा को राष्ट्रीय सुरक्षा पर टास्क फोर्स की कमान सौंपी है.

जेटली ने कांग्रेस से कहा है कि उसे ऐसे संकेत नहीं देने चाहिए जिससे लगे कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर बंटा हुआ है. उन्होंने हुड्डा के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वे सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) को मूल्यवान सुझाव देंगे.

सलाहकार पैनल पर दिखाया भरोसा

जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा कि सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की नियुक्ति सर्जिकल स्ट्राइक को देर से प्रदान की गई मान्यता और स्वीकृति है, जिससे हुडा जुड़े थे. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि सलाहकार पैनल पार्टी नेताओं को इस बारे में बताएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक नियमित कदम नहीं था जो अतीत में उठाए गए बल्कि भारत के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *