सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है.
सीबीआई का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि वीडियोकॉन ग्रुप के लिए 1875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी देश छोड़कर भाग नहीं पाएं. लुकआउट नोटिस सभी इमिग्रेशन ऑफिसर को यह बताने के लिए जारी किया जाता है कि आरोपियों के देश से भागने की कोशिश पर जांच एजेंसी को बताया जाए.
अभी तक चंदा कोचर का बयान दर्ज करने के लिए समय नहीं बताया गया है.
आपको बता दें कि चंदा कोचर के कार्यकाल में वीडियोकॉन ग्रुप और उससे संबद्ध कंपनियों के लिए 1875 करोड़ रुपये के छह लोन को मंजूरी दी गयी.