बॉलीवुड के हर पहलुओं पर अपने पैर जमाने वाले सलमान खान ने फिल्म के साथ साथ टीवी में भी अपना हाथ जमाया है. द कपिल शर्मा शो के साथ टीवी प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले सलमान खान जल्द ही दूसरा शो बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं.
इस बार वो कोई कौमेडी शो नहीं बल्कि डांस शो प्रोडूस करने वाले हैं.सलमान इस बार इंडियन टेलीविजन के सबसे पोपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 के को-प्रोड्यूसर हो सकते हैं. इस रियलिटी शो जिसमें दर्शकों को कई सेलिब्रिटी जोड़े देखने को मिलते हैं, यह कपल एक दूसरे के साथ डांस करते हैं.
रिपोर्ट्स की माने तो स्टारप्लस पर आने वाले शो में सलमान शो के जज के साथ साथ को-प्रोडयूसर भी बन सकते हैं.
आपको बता दें कि सलमान खान इसके साथ साथ कई अन्य प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं. जिनमें से एक मुंबई पुलिस पर आधारित शो है. इस शो में मुकुल देव और पूजा गोरी मेन रोल में नजर आयेंगे.