अमेरिका के मिशिगन में एक महिला ने इमरजेंसी सर्विस पर 178 करोड़ रुपए का दावा ठोका दिया है.दरअसल, पिछले साल डोरोथी ग्रीन नामक महिला के पति स्टीफन ग्रीन को हार्ट अटैक आया. जिसके मौके पर मौजूद उनके कर्मचारियों ने इमरजेंसी सर्विस को 13 बार कॉल फोन मिलाया.
लेकिन, किसी ने रिसीव नहीं किया. जिससे इससे स्टीफन ग्रीन की मौत हो गई.डोरोथी ने इमरजेंसी सेवा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया.जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये जिसमें यह पता चला कि इमरजेंसी सर्विस में काम कर रहे एक डिस्पैचर ने 911 नंबर का स्पीकर बंद कर दिया था. जिससे फोन के घंटी की आवाज सुनाई नहीं दी और इमरजेंसी सेवा करीब 8 मिनट लेट हो गई.आपको बता दें, इस मामले में दोषी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर उनपर जांच के आदेश के दिये गये.