राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज पहली बार राजस्थान दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के टोंक जिले से राजस्थान में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. टोंक में पीएम मोदी एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे. इस रैली के माध्यम से वे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शंखनाद भी करेंगे.
इस रैली में बीजेपी डेढ़ लाख लोगों के जुटने का दावा कर रही है. रैली के लिए टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी भीड जुटाई जा रही है. पार्टी ने इसे विजय संकल्प सभा का नाम दिया है.
गौरतलब है कि टोंक राजस्थान के उपमुख्यमत्री सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है. ऐसे में इस चुनावी रैली में जुटने वाली भीड़ पर सबकी नजर टिकी हुई है.