बीजेपी किसान मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन आज से शुरू होगा. इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. अधिवेशन में केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी. साथ ही लोकसभा चुनाव में लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा. देश भर से करीब 3200 किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल होंगे.
वहीं पीएम मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर में बीजेपी किसान मोर्चा के अधिवेशन पहुंचेंगे. जहां वह किसान रैली को भी संबोधित करेंगे. साथ ही वो किसानों को उनके लिए सरकार की ओर चलाई गई उपलब्धियों के बारे में बताएंगे. किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
इसी दिन पीएम मोदी गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 12 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में योजना की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे.
गौरतलब है कि अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने इस योजना का ऐलान किया था. इस योजना के तहत छोटे किसानों को, जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम हैं उन्हें साल में 6000 रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी.