जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को बीती रात उनके मैसूमा निवास से गिरफ्तार किया गया है. खबरों के माने तो यासिन मलिक को पुलिस गिरफ्तार कर कोठीबाग थाने ले गई.. जहां से उन्हें देर रात सेंट्रल जेल भेज दिया गया. यासिन मलिक को आज जम्मू कश्मीर से बाहर भेजा जा सकता है.
आपको बतादें की अनुच्छेद 35-A पर 26 से 28 फरवरी के बीच सुनवाई प्रस्तावित है.. इस वजह से कोई बवाल न होने पाए, इसे देखते हुए एहतियातन गिरफ्तार किया गया है. हलांकि जानकारों की माने तो कहा जा रहा है कि पुलवामा घटना के बाद सरकार अलगाववादियों पर सख्ती कर रही है. इस वजह से गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया.
हालांकि, इस बारे में कई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. यासीन मलिक की पार्टी जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 20 फरवरी को यासीन मलिक सहित जम्मू कश्मीर के 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी. इनके अलावा जम्मू कश्मीर में 155 नेताओं की भी सुरक्षा हटा दी गई है.