सर्जिकल स्ट्राइक के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को किया ख़ारिज

कुछ दिनों से खबरों ने तूल पकड़ा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के कमांडिंग ऑफिसर रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. लेकिन अब जनरल हुड्डा ने इस बात को सिरे से नकार दिया है.

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर हुड्डा का कहना है कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं. कांग्रेस ने जनरल हुड्डा को राष्ट्रीय सुरक्षा पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा है.

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा का एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था जिसमे उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को हाइप बताते हुए इसको सियासी मामला बता दिया गया था.

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले और इसके बाद 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त नॉर्दन कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे और पूरे ऑपरेशन के अगुआ थे. वे नवंबर 2016 में सेवानिवृत्त हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *