अगर आप भी करते हैं ऑनलाईन शॉपिंग तो इन चार बातों का जरुर ध्यान रखें

भारत में पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. लेकिन जैसे-जैसे ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं. अब ऐसे में यह बड़ा प्रश्न है कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किस तरह की सावधानियां बरतने चाहिए?

1.ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त सबसे पहले ध्यान देने योग्य बात यह है कि आप जिस यूआरएल या वेबसाइट पर क्लीक कर रहे हैं वो औथेंटिक हो. ध्यान रखें, उसके डोमेन से पहले HTTPS लिखा हो.

2.जरुरत से ज्यादा लुभावने ऑफर में भी खरीदारी करने से बचें. इसके लिए उस वस्तु की कीमत अलग-अलग वेबसाइट्स पर देख लें. कहीं ऐसा न हो ज्यादा बचत के चक्कर में आप गलत यूआरएल पर कलीक हो जाये.

3.अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आप डेविट कार्ड के बजाय क्रेडिट कार्ड का ऑप्सन चुने चुकी डेबिट कार्ड अगर हैक हुआ तो अक्सर आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. मुमकिन है आपके सारे पैसे जा सकते हैं जितने आपके बैंक अकाउंट में हैं. लेकिन, अगर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होता है तो जितनी क्रेडिट लिमिट है उतने ही पैसे जाएंगे.

4.अगर कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प मौजूद हो, तो ऑनलाइन पेमेंट करने से बचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *