नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव अब बेहद करीब हैं ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की नाराज़गी खुलकर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री और अपना दल नेता अनुप्रिया का कहना है कि हमने बीजेपी के सामने गठबंधन की मांग रखी थी और समय भी दिया था, लेकिन हमारी मांग को नहीं सुना गया और अनदेखा कर दिया गया. अब हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं .
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 20 फरवरी तक का समय दिया था. लेकिन बीजेपी को ऐसा लगता है अपने सहयोगियों से कोई लेना देना नही है. अब अपना दल स्वतंत्र है और हमने पार्टी की बैठक बुलाई है, जो निर्णय लिया जायगा उसी के अनुसार आगे काम करेंगे. इससे उन्होंने अलग चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.
बीजेपी का दावा जल्द खत्म कर ली जाएगी नाराज़गी
पुलवामा घटना पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जब देश के ऊपर इतना गंभीर हमला हुआ हो, ऐसे वक्त में हमे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय बैठकर मंथन करना चाहिए. सभी पार्टियो को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े होना चाहिए. अपना दल के साथ बीजेपी की एक और सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नाराज है. हालांकि बीजेपी का दावा है कि जल्द ही नाराजगी खत्म कर ली जाएगी.