पाकिस्तान का पानी रोकने के लिए केंद्र सरकार के समर्थन में उतरे सुखविंदर सुख सरकारिया

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का हुक्का-पानी रोकने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसी क्रम में पंजाब के सिंचाई मंत्री सुखविंदर सुख सरकारिया ने नितिन गडकरी के पाकिस्तान के पानी रोके जाने वाले फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में ग्राउंड वाटर का लेवल नीचे होता जा रहा है, पंजाब को पानी की जरूरत है.

ऐसे में पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट पर काम भी शरू कर दिया है. इसके अलावा पंजाब में एक और प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिससे पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी को पंजाब में ही रोक कर स्टोर कर लिया जायेगा.

आपको बता दें, इस प्रोजेक्ट का लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये का बजट होगा जिसे शुरू करने के लिए सुखविंदर सुख सरकारिया 27 फरवरी को नितिन गडकरी से बातचीत करेंगें. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तो काफी लंबे वक्त से केंद्र सरकार से मांग कर रही है कि पाकिस्तान को पानी ना भेजकर यह पानी पंजाब के काम आना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *