राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के प्रचार की नहीं ले सकते गारंटी- यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने महागठबंधन के सम्बन्ध में बुधवार को झारखण्ड के हजारीबाग में एक अहम् बयान दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित महागठबंधन पर अंतिम निर्णय विपक्षी दलों के फैसले के बाद ही हो सकता है.

सिन्हा ने कहा कि भाजपा नीत राजग के खिलाफ महागठबंधन का मूर्त रूप लेना अभी बाकी है…. उन्होंने कहा, अब तक सिर्फ राज्य स्तर पर ही गठबंधन हो रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन का फैसला अभी नहीं किया गया है.

सपा और बसपा का दिया उदाहरण

ये बात उन्होंने उत्तरप्रदेश की राजनीतिक पार्टी सपा और बसपा के बीच गठबंधन का उदाहरण देते हुए कही. महागठबंधन के प्रचार पर उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय होने तक किसी चीज़ की गारंटी नहीं दे सकते.बता दें किहजारीबाग से सिन्हा के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *