क्रिस गेल बने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

लगभग सात महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को बारबाडोस में खेले गए पहले मैच में वह 129 गेंदों में 135 (12 छक्के, 3 चौके) रनों की जबरदस्त पारी खेली. और इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.

39 वर्षीय गेल ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 सिक्स) को पीछे छोड़ा. इस मैच से पहले गेल और शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे. लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल (488 छक्के ) के नाम दर्ज हो गया.

हालांकि गेल का यह छक्का वेस्टइंडीज के लिए कोई काम नहीं आया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 360 राण बनाए. वहीं इस लक्ष्य को पीछा करने उत्तरी इंग्लैंड ने आठ गेंद शेष रहते ही छह विकेट के बड़े अंतर से मैच जीत लिया.

ब्रिजटाउन वनडे में वेस्टइंडीज की पारी के दौरान कूल 23 छक्के लगे. इसके साथ ही वनडे की एक पारी में टीम की ओर से सार्वधिक छक्के का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में 22 छक्के लगाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *