फिल्म केसरी के ट्रेलर को लेकर अक्षय कुमार के फैन्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. अक्षय की अपकमिंग फिल्म केसरी का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ, जिसे अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया जो तकरीबन 3 मिनट का है. इस ट्रेलर में फिल्म की, शानदार ऐक्शन और जानदार डायलॉग्स की झलकियां देखने को मिलती है.
इस फिल्म की कहानी 1897 में हुई ब्रिटिश इंडियन आर्मी की सिख रेजिमेंट और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है. इस लड़ाई के दौरान सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने मिलकर लगभग 10,000 अफगानियों का मुकाबला किया था. जिसमें हवलदार ईशर सिंह के किरदार को अक्षय कुमार निभाते दिखेंगे. ट्रेलर की शुरुआत में अक्षय का एक जबरदस्त डायलॉग सुनाई देता है-एक गोरे ने मुझसे कहा था कि तुम गुलाम हो, हिन्दुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।
इस फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार में हैं. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है जो 21 मार्च को रिलीज होगी.