27 फरवरी को अमेठी में मोदी का जनसभा, कांगेस को उनके गढ़ में ही घेरने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बनारस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 27  फरवरी को दौरा करने वाले हैं. इस दौरान मोदी एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. भाजपा अमेठी के संयोजक राजेश अग्रहरि के अनुसार, पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे. इस जनसभा के दौरान भाजपा राहुल और सोनिया को उन्हीं के घर में घेरने की तैयारी कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी के कोरबा में ‘एचएएल’ में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नई राइफल यूनिट” का उद्घाटन करेंगे. इस ऑर्डिनेंस  फैक्ट्री में एके-103 राइफलें तैयार की जाएंगी. सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर भारत और रूस के बीच करार भी हुआ है और इस करार को पूरा करने की जिम्मेदारी इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को दी गई है.

बता दें, प्रधानमंत्री पद पर विराजमान होने के बाद मोदी का अमेठी में यह पहला दौरा होगा. पिछली लोकसभा चुनाव में मोदी, अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी रही स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगने आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *