बेंगलुरू: एयरो इंडिया-2019 एयर शो का हुआ शानदार आगाज

बेंगलुरू में एयरो इंडिया-2019 एयर शो का आगाज हो गया है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका उद्घाटन किया. रक्षा मंत्री ने मंगलवार को हुए हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पायलट को श्रद्धांजलि दी. और दो मिनट का मौन भी रखा. इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. 

इस बार एयर शो की थीम रन वे टू बिलियन Opportunity रखी गई है. जहां राफेल लड़ाकू विमान ने अपना दम दिखाया. इस दौरान सुखोई-30 समेत कई विमानों ने भी अपना दम दिखाया.  इस कार्यक्रम में 20 देशों की 400 से ज्यादा रक्षा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. एरो इंडिया 2019 कार्यक्रम 20 से लेकर 24 फरवरी तक चलेगा. 

बता दें कि इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे भी मौजूद थे. इस  मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा, भारत 2300 नए एयरप्लेन खरीदने की तैयारी कर रहा है. इसके अलावा हम एक ऐसे रोडमैप पर काम कर रहे है. जिसके जरिए एविएशन इंडस्ट्री के लिए भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरे.’ 

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को येलाहांका एयरबेस पर दो सूर्य किरण 7 विमान आपस में टकराकर क्रैश हो गए. जहां दो पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे वहीं एक अन्य पायलट विंग कमांडर साहिल गांधी समय रहते एयरक्राफ्ट से नहीं निकल पाए और इस क्रैश में उनकी मौत हो गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *