धमाल फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा कमाई करेगी ‘टोटल धमाल’, जानिए वजह

धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टोटल धमाल’ का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है. इंद्रा कुमार की यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज़ की जाएगी. फिल्म की ख़ास बात यह है कि फिल्म में पुरानी और बायीं स्टारकास्ट को मिला जुलाकर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है.


फिल्म से अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पहली बार जुड़े हैं. इनकी मौजूदगी फिल्म को और एंटरटेनिंग बनाने वाली है.
फिल्म को हिट बनाने के लिए इसमे कई फैक्टर्स को शामिल किया गया है. चाहे वो फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की स्पेशल अपीयरेंस हो या फिर इसकी बड़ी स्टारकास्ट.फिल्म का बजट 100 करोड़ का बताया जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि धमाल फ्रेंचाइजी की सबसे बढ़ी हिट साबित हो सकती है.
क्यों हो सकती है फिल्म हिट-
 फिल्म को हिट बनाने का सबसे बड़ा फैक्टर इसकी नयी स्टारकास्ट है. 2007 में आई धमाल चार दोस्तों (आशीष चौधरी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी) की कहानी थी. 2011 में रिलीज हुई डबल धमाल में भी यही सितारे मौजूद थे. मगर तीसरी सीरीज में मेकर्स ने सितारों की लंबी-चौड़ी फौज खड़ी कर दी है.इस फिल्म मेंअजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, अली असगर, महेश मांझरेकर, जॉनी लीवर दिखेंगे.
– अजय देवगन भी इस फिल्म को हिट कराने के लिए महत्वपूर्ण है. अजय को कॉमेडी स्टार के तौर पर लोग काफी पसंद करते हैं ऐसे में अजय का इस फिल्म से जुड़ जाना ही इसे स्टार पॉवर देगा.
– अनिल-माधुरी अपने दशक के पोपुलर स्टार में से एक थे. इस फिल्म में वो दुबारा एक साथ तीन दशकों के बाद दिखने वाले हैं. ऐसे में दोनों को एकसाथ देखना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला.
 धमाल फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में एडवेंचर्स कॉमेडी दिखाई गयी है. फिल्म का ट्रेलर दमदार है.हर धमाल सीरीज में पैसों को लेकर भागमभाग होती है. इस बार 50 करोड़ की रकम के लिए सर्च ऑपरेशन होगा.
 टोटल धमाल फिल्म साल की पहली कॉमेडी फिल्म है जो किसी बड़े बैनर के तले रिलीज़ की जा रही है.लम्बे समय के बाद परदे पर पीरियाडिक ड्रामा और राजनीतिक प्रोपगेंडा से हटकर फिल्म आ रही है जिसकी वजह से लोगों में इस फिल्म को देखना का काफी क्रेज बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *