नवजोत सिंह सिध्दू पर बोले केजरीवाल- उन्होंने देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिध्दू  लगातार निशाना बन रहे हैं. बता दें, कि सिध्दू ने पुलवामा हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आतंक के मसले को बातचीत से सुलझाने की सलाह दे डाली थी. जिसके बाद उन्हें सोनी चैनल से भी हाथ धोना पड़ा.

लेकिन, अब सिध्दू पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है. अरविन्द केजरीवाल ने सिध्दू के उस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करता हुए कहा कि उन्होंने ‘देश की भावनाओं’ को आहत किया है.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को यह दावा किया कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भारत से ज्यादा पाकिस्तान के वज़ीरे-आज़म इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती की चिंता है. आपको बता दें, 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए वहीं 45 से ज्यादा गंभईर रुप से घायल हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *