PM Modi Odisha Chunav 2024: सीएम नवीन पटनायक की खराब हालत पर पीएम मोदी का तंज, कहा- ‘कोई साजिश तो नहीं’

PM Modi Odisha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर है। सातवें चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उड़ीसी पहुंचे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। करीबी लोगों का मानना है कि नवीन बाबू की बिगड़ती हालत के पीछे कोई साजिश तो नहीं है, इस रहस्य से पर्दा हटाना जरूरी है।

आगे पीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि 10 जून के बाद उड़ीसा में हमारी सरकार बनेगी और फिर हम स्पेशल टीम का गठन करेंगे, जो यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत कैसे खराब होती जा रही है। इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।

प्रदेश के मयूरभंज जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबियत इतनी कैसे बिगड़ी गई। सालों से उनके करीब रहे लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो उनकी सेहत की चर्चा करते हैं। वे बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ भी नहीं कर पाते। क्या उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है?

Read Also: http://Delhi LG Announced on Heat Wave: एलजी वीके सक्सेना ने श्रमिकों के लिए किया बड़ा ऐलान, 12 से 3 बजे तक नहीं करेंगे काम, वेतन मिलेगा पूरा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बीजेडी सरकार पर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई लेकिन जब बीजेपी ने दवाब बनाया तब उस कानून को वापस लेना पड़ा। प्रधानमंत्री ने निशाना साधा कि अगर इन्हें आगे फिर सरकार चलाने का मौका मिला तो ये फिर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रचेंगे।

Read Also: UP: सपा नेता आजम खान की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब डूंगरपुर प्रकरण में दोषी करार, कल सजा का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *