Health: इन घरेलू टिप्स को करिए फॉलो, मोटापे को कहिए बाय-बाय

Health: बदलते मौसम और भागदौड़ भरी जिंदगी में हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसकी वजह से हम कई तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, इन्हीं में एक समस्या मोटापा है। दरअसल, समय के अभाव के कारण हम हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को मिल कर देते हैं, जिसकी वजह से हम मोटापे का शिकार होना शुरू हो जाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आसान घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे हम स्वस्थ के साथ-साथ मोटापे के दूर कर सकते हैं।

अजवायन का सेवन

अजवायन हर घर में पाई जाती है और यह एक ऐसा मसाला है जो आपके स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ आपके वजन को भी कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हमें अपनी डाइट में अजवायन के बने फूड्स को शामिल करना चाहिए।

कैलोरी काउंट करें

बाकी सब काम करने के साथ-साथ अपनी कैलोरी नियमित रुप से काउंट करें क्योंकि कैलोरी का संबंध वजन घटने से है और नियमित रुप से चेक करने से आपको अपने वजन और डाइट दोनों में ही परिर्वतन देखने को मिल सकता है।

फाइबर वाले भोजन का सेवन

हमें मोटापे को कम करने के लिए फाइबर वाले खाने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। फाइबर वाले भोजन से हमारा पेट भरा रहता है और हम बार-बार खाने से बचते हैं। फाइबर वाले भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, यह मोटापे को कम करने में ज्यादा मददगार है।

नियमित व्यायाम करें

हमें शरीर को स्वस्थ और मोटापे से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। वजन कम करने के लिए शारीरीक गतिविधियां जैसे- नृत्य, दौड़ना, योग करना, साइकिल चलाना, वजन प्रशिक्षण और यहां तक की चलना भी इन्हीं में शामिल है।

Read Also: http://Swati Malliwal Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने PIL डालने वाले याचिकाकर्ता को खरी-खोटी सुनाई, कहा- ‘सब पब्लिसिटी स्टंट’

पर्याप्त नींद

पर्याप् नींद लेने से हम कई तरह की समस्या से बचते हैं। पर्याप्त नींद लेने के बाद हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और हम तनावग्रस्त होने से बचते हैं। हमें प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी से आपका शरीर थका हुआ रहता है और भोजन के माध्यम से ऊर्जा की जरुरत होती है। नींद आपके खाने की इच्छा के साथ-साथ आपके वजन को नियंत्रित करती है।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। ऐसी समस्या सामने के बाद आप किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह लें। हम इस तरह की किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024 7th Phase Voting Live: 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पश्चिम-बंगाल में बमबारी, कई केन्द्रीय मंत्रियों की साख दांव पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *