Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। इस चुनाव प्रचार में एक नारा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं ‘बंटेंगे तो कटेंगे’। यह नारा बीजेपी के दिग्गज नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इस बयान का समर्थन आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किया है।
लेकिन, विपक्ष बीजेपी के इस नारे पर हमलावर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस नारे को संविधान के खिलाफ बताया है। इसको लेकर लगातार वह बीजेपी पर हमलावर है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर पलटवार किया है। खरगे पर हमला करते हुए कहा कि खरगे का गांव भी जलाया गया था। उनकी माताजी, चाची और बहन को निजाम के रजाकारों द्वारा जलाया गया था।
लेकिन, खरगे जी सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका वोटबैंक खिसक जाएगा। रजाकारों ने हिन्दूओं का कत्लेआम किया था। वोटबैंक और राजनीति के लिए वह अपने परिवार का बलिदान भूल गए हैं। बीजेपी नेता ने यह हमला महाराष्ट्र के अचलपुर में एक रैली में बोला है।
बता दें कि, झारखंड में एक रैली के दौरान बीजेपी के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को खरगे ने आतंकी भाषा बताया था। उन्होंने कहा था कि देश इसको स्वीकार नहीं कर सकता है। यह भाषा कोई साधु संत नहीं बोल सकता है। यह संविधान के खिलाफ है। योगी पर हमला करते हुए कहा कि आप एक मठ के व्यवस्थापक हो, आपको ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। यह काम किसी साधु या नाथपंत का नहीं है।
Read Also: http://ED Raid: झारखंड और बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, 15 से ज्यादा ठिकानों पर धावा
बता दें कि, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है, जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। दोनों राज्यों में इस समय सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं।
Read Also: http://Jharkhand Chunav 2024: मुस्लिम आरक्षण पर अमित शाह का बड़ा बयान, राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी…