Pune Test Live Update: रोहित के ‘बब्बर शेर’ घर में हुए ढेर, सेंटनर के सामने भारतीय बल्लेबाजी फेल, 12 साल बाद गंवाई सीरीज

Pune Test Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत को 113 रनों की हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 12 साल बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज गंवाई हैं। इससे पहले भारत ने साल 2012 में इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार मिली थी।

मैच को जीतने के लिए भारत को 359 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 245 रनों पर ढेर हो गया। भारत की ओर से दूसरी पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल 77 और रवीन्द्र जडेजा 42 ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कीवी स्पिनर मिचेल सेंटनर का सामना नहीं कर पाया और एक के बाद एक विकेट गंवाता चला गया।  

पुणे टेस्ट में हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर रहे, जिन्होंने मैच में कुल 13 विकेट लिए। सेंटनर ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 शिकार किए।

देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी थी। मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी। पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी और अब उसने पुणे टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया।

पहली पारी में मिली न्यूजीलैंड को बढ़त

मैच में टॉस जीतकर कीवी कप्तान टॉम लैथन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन न्यूजीलैंड पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। कीवी की पहली पारी 259 रनों पर समिट गई। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे 76 और रचिन रवीन्द्र 65 ने फिफ्टी लगाई। गेंदबाजी ऑलराउंडर रचिन रवीन्द्र ने आखिर में 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पहली पारी में न्यूजीलैंड 259 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 7 और अश्विन ने तीन विकेट लिए।

Read Also: Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 प्रत्याशियों के नामों पर लगाई मुहर

पहली पारी में खेलने उतरी भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। विराट कोहली भी एक रन बनाकर चलते बने। यशस्वी जायसवाल 30 और शुभमन गिल ने 30-30 रनों का योगदान दिया। बाद में रवीन्द्र जडेजा ने 38 और सुंदर ने 18 रन बनाए। जिसके बावजूद पहली पारी में भारत 156 रन बनाने में कामयाब रहा और न्यूजीलैंड ने 103 रनों से पिछड़ गया। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर 7, फ्लिप्स 2 और टिम साउदी को एक विकेट मिला।

12 साल बाद सीरीज हारा भारत

दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 255 रन बनाए। भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 359 रनों का लक्ष्य दिया। कीवी टीम की ओर से कप्तान टॉम लैथम ने 86 रनों की बेजोड़ पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिल्प्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से स्पिनर सुंदर 4, जडेजा 3 और अश्विन को 2 विकेट मिले। आखिरी बल्लेबाज के रूप में विलियम ओर्रूके रन आउट हुए। जवाब में भारतीय पारी 245 रनों पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड पहली बार भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा। भारत ने साल 2012 के बाद से घर में कोई टेस्ट सीरीज गंवाई।

Read Also: http://Choti Diwali 2024: कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली 30 या 31 अक्टूबर? जानिए महत्व, मान्यताएं और शुभ मुर्हूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *