ICC Test Ranking: बुमराह और रूट की बादशाहत कायम, पंत ने कोहली को पछाड़ा, सरफराज को भी फायदा

ICC Test Ranking: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बेंगलुरु में पहले मैच में हार के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव हुआ है, जिससे कई खिलाड़ियों को लाभ और कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। मैच की पहली पारी में 20 और 99 रनों की पारी खेलने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा मिला है। वह अब 9वें से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में पंत को फायदा मिला है।

इसके अलावा युवा बल्लेबाज सरफराज खान को भी 150 रनों की पारी खेलने के बाद रैंकिंग में लाभ मिला है। दरअसल, पहले मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पंत नौवें से छठे नंबर पर पहुंच गए और विराट कोहली एक नंबर नीचे आठवें नंबर पर खिसक गए। वहीं, रोहित शर्मा को भी 2 स्थान का नुकसान हुआ है। रोहित मौजूदा समय में 15वें स्थान पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ हैं।

रूट नंबर एक पर काबिज

इंग्लैंड टीम के स्टार जो रूट ने टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कब्जा जमाया हुआ है। जो रूट के पास 917 रेटिंग है। वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन है, जिनके पास 821 रेटिंग है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 803 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं।

सरफराज ने लगाई 31 पायदान की छलांग

युवा बल्लेबाज सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 150 रन बनाए थे। सरफराज को इसका फायदा रैंकिंग में मिला है। वे अब संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सरफराज ने टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 31 स्थानों की छलांग लगाई और यह उनके करियर की बड़ी सफलता है।

Read Also: http://Maharashtra Chunav 2024: बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार, एनसीपी ने जारी की 38 प्रत्याशियों की लिस्ट, छगन भुजबल इस सीट से ठोकेंगे चुनावी ताल

बुमराह की बादशाहत कायम

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी में टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग पर नंबर-एक पर काबिज है। दूसरे नंबर पर आर अश्विन 849 रेटिंग के साथ मौजूद है। टॉप-10 में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी की एंट्री हुई। उन्हें पहले टेस्ट के बाद टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ। नंबर 9 पर भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ प्रभात जयसूर्या मौजूद हैं।

Read Also:Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी के ‘बोटी-बोटी’ वाले बयान पर चार्ज फ्रेम, चली जाएगी सांसदी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *