Haryana Oath Ceremony: 15 अक्टूबर नहीं अब इस तारीख को शपथ लेंगे नायब सैनी, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सीएम के अलावा बीजेपी हरियाणा में दो डिप्टी सीएम बना सकती है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 में आयोजित होगा और इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की स्वीकृति मिल गई है। 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट भी शपथ ग्रहण करेगा। इस समारोह को लेकर जिला स्तर की समितियां तैयारियों में जुटी है। इससे पहले समारोह की तारीख 15 अक्टूबर बताई जा रही थी।

बीते दिनों कार्यवाहक सीएम सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। इनके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रिप्लेस करके मार्च महीने नायब सिंह सैनी ने सीएम का पद संभाला था। 

यह दूसरी बार होगा जब वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सैनी के ओबीसी समुदाय से होने के चलते, बीजेपी ने राज्य में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है।  

Read Also: http://Dussehra 2024: देशभर में कल मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

बीजेपी को मिली बड़ी जीत

हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। यह लगातार तीसरी बार है जब बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के विपरीत, बीजेपी ने बॉर्डरलाइन वाली हालात से बाजी मार ली। कांग्रेस की हार के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी भी कमजोर पड़ गई। इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं। इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।

Read Also: http://UP Byelection: उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने बुलाई बड़ी बैठक, अमित शाह समेत सीएम और डिप्टी सीएम सभी होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *