UP Byelection: उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने बुलाई बड़ी बैठक, अमित शाह समेत सीएम और डिप्टी सीएम सभी होंगे शामिल

UP Byelection 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार 13 अक्टूबर को बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी भाग लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी महीने चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा। 10 विधानसभा सीटों पर महाराष्ट्र और झारखंड के साथ-साथ चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग 15 से 20 दिनों के अंदर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर देगा। चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

ये उपचुनाव गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, मीरापुर, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, मझवां, सीसामऊ और फूलपुर विधानसभा सीटों पर होने हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता होने के कारण खाली हुई है। वहीं, बाकी 9 सीटों के विधायक अब सांसद गए हैं। नियम के अनुसार, सीट खाली होने के 6 महीने के अंदर चुनाव कराने का नियम है। सांसद बने विधायक 10 से 14 जून के बीच इस्तीफा दिया था। ऐसे में इन सीटों पर दिसंबर के पहले ही चुनाव हो सकते हैं।

सपा ने इन चेहरों पर लगाया दांव

समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। तेज प्रताप अखिलेश के चचेरे भाई हैं। वहीं, अयोध्या के मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। अजीत वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ से नसीम सोलंकी को सपा ने उम्मीदवार बनाया है।

Read Also: http://Dussehra 2024: देशभर में कल मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

जबकि, प्रयागराज के फूलपुर से मुस्तफा सिद्दकी को टिकट दिया गया है। मिर्जापुर के मझंवा से डॉक्टर ज्योति बिंद को और अम्बेडकर नगर की कटेहरी से शोभावती वर्मा को टिकट मिला है। समाजवादी पार्टी ने 6 में से चार सीटों पर पिछड़े और दलित उम्मीदवार उतारे हैं जबकि दो सीट पर मुस्लिम चेहरे को जगह दी है।

Read Also: http://Eng vs Pak Test: पाकिस्तान को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे शर्मनाक हार, 500 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद लगा पारी की हार का कलंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *