Bangladesh Violence: हिन्दूओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सख्त, विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार अब सख्त हो गई है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को सख्त संदेश भेजा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर बांग्लादेश ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस समय वहां पर जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही है वह पूरी तरह निंदनीय है।

गौरतलब है कि, शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को पीएम मोदी द्वारा बांग्लादेश को गिफ्ट किया गया मुकुट चोरी हो गया था। ये गिफ्ट पीएम मोदी ने साल 2021 में बांग्लादेश दौरे पर दिया था। मुकुट मां काली की प्रतिमा पर लगाया गया था। इससे पहले भी बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नाम पर मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया था। छात्र आंदोलन के दौरान हिन्दुओं पर भी अत्याचार हुआ था।                                                            

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा पंडाल में हमला हुआ है। साथ ही सतीखीरा के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी काली मंदिर में मुकुट चोरी हुई है। ये घटनाएं निंदनीय है। यह मंदिरों और देवी- देवताओं के खिलाफ प्रायोजित हमले को दर्शाता है। जिसे हमने पिछले कई दिनों में देखा है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश से दुर्गा पूजा के दौरान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पुख्ता करने का आदेश दिया है। 

Read Also: http://UP Byelection: उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने बुलाई बड़ी बैठक, अमित शाह समेत सीएम और डिप्टी सीएम सभी होंगे शामिल

हिन्दुओं पर हमला जारी

विदेश मंत्रालय का यह बयान शुक्रवार की घटना के बाद आया है। जिसमें हिन्दुओं को निशाना बनाया गया था। बता दें कि, शुक्रवार को ढाका के तांतीबाजार में एक मंदिर पर आगजनी की गई। जिसके बाद पूजा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफारी मच गई है। हालांकि, किसी के घायल होने की ख़बर नहीं मिली लेकिन सोशल मीडिया पर बताया गया कि पांच लोग घायल हुए हैं। बांग्लादेश हिंसक घटनाओं में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 

Read Also: http://Haryana Oath Ceremony: 15 अक्टूबर नहीं अब इस तारीख को शपथ लेंगे नायब सैनी, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *