Eng vs Pak Multan Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्ता को पारी और 47 रनों की शर्मनाक हार मिली है। इस हार के साथ ही पाक के माथे पर इतिहास का कलंक भी लग गया। अब तक टेस्ट के 147 सालों के इतिहास में पाक को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कोई टीम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद पारी और रनों के अंतर से हारी है।
दरअसल, अभी तक टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि कोई टीम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए और पारी के अंतर से हार जाए लेकिन मुल्तान टेस्ट में यह रिकॉर्ड टूट ही गया। इस तरह पाकिस्तान के नाम शर्मनाक हार जुड़ गई है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। लेकिन दूसरी पारी में टीम 220 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाज दूसरी पारी में पूरी तरह से हावी रहे।
बता दें कि, पाक ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। इस दौरान शफीक, शान मसूद और आगा सलमान के बल्ले से शतक निकला था। शफीक ने 184 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए थे। शान मसूद ने 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे। आगा सलमान 104 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
पहली पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने तिहरा और जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा था। हैरी ने 317 रनों की मैराथन पारी खेली थी। उन्होंने 322 गेंदों का सामना करते हुए 29 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 262 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने 823 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 267 रनों की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में पाक टीम दूसरी पारी में 220 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को पारी और 47 रनों से जीत मिली।