Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अंतिम संस्कार से पहले पढ़ा जाएगा ‘गेह सारनू’

Ratan Tata Passes Away: टाटा संस के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के एनसीपीए में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से खेल जगत, राजनीति जगत समेत बिजनेसमैन जगत की हस्तियां जुटी है।

सूत्रों का कहना है कि, उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति रिवाज से वर्ली के श्मशान घर में किया जाएगा। हालांकि, इसमें दोखमेनाशिनी परंपरा का पालन नहीं किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर वरली के पारसी शमशान भूमि में लाया जाएगा। यहां सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा। प्रेयर हॉल में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं।

करीब 45 मिनट तक प्रेयर होगा। प्रार्थना हॉल में पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा। फिर रतन टाटा के पार्थिव शरीर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा। ये शांति प्रार्थना की एक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे और उनका अंतिम संस्कार इसके इतर किया जाएगा।  

Read Also: http://Haryana Election Results: प्रदेश में वोटों की गिनती जारी, अंबाला से विज और बादली से ओपी धनखड़ पीछे, विनेश फोगाट निकली आगे, जानिए VIP सीटों का हाल

कितनी पुरानी है पारसी परंपरा

पारसी समुदाय की यह अंतिम संस्कार परंपरा करीब 3 हजार साल पुरानी मानी जाती है। इसके तहत शव को “दखमा” या “टावर ऑफ साइलेंस” पर शुद्ध करने के बाद रख दिया जाता है। यहां मांसाहारी पक्षी, खासकर चील उसे खाते हैं। यहां आपको बता दें कि दखमा या टावर ऑफ साइलेंस को पारसियों का कब्रिस्तान कहा जाता है। यह एक गोलाकार खोखली इमारत होती है।

Read Also: http://Haryana Chunav Results: हरियाणा में कांग्रेस की हार को लेकर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, ‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *