Haryana Voting Live Update: पथराव और झड़पों के बीच शाम 4 बजे तक 54.3 फीसदी मतदान, पलवल में बदली गई ईवीएम

Haryana Voting Live Update: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम चार बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 54.3 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 63 फीसदी यमुनानगर, उसके बाद मुस्लिम बाहुल्य नूंह में 60.6 प्रतिशत और कैथल में 60.4 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 44.2 प्रतिशत फरीदाबाद में हुई।

नूंह में मतदान के दौरान तीन जगह बवाल हुआ। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के  समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंच गए हैं। पलवल में भी ईवीएम को तनाव देखा गया और बाद में ईवीएम को बदल दिया गया।

कई जगहों पर झड़प  

वहीं, हिसार में फर्जी मतदान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत हो गई। नारनौंद से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया।

Read Also: http://Haryana Election 2024: प्रदेश में मतदान जारी, मतदान बूथों पर लगी लंबी-लंबी कतारें, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कुमारी शैलजा को लेकर कर दिया बड़ा दावा

महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की। रोहतक के महम से भी खबर सामने आई है कि हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्का मुक्की में उनके कपड़े फट गए।

दूसरी ओर, जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्का मुक्की भी की गई।

Read Also: http://Haryana Election 2024: सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी मतदान, कैथल में सबसे ज्यादा वोटिंग, सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *