Delhi Weather Update: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम, चार दिनों तक होगी बरसात, IMD ने दिया अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने शनिवार तक बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट के आसार जताए गए हैं। बुधवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 26 डिग्री रह सकता है।

उधर, राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब बिगड़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। इस श्रेणी की हवा को खराब कहा जाता है। हालांकि, उम्मीद है कि अगले तीन चार दिन मौसम की अनुकंपा से इसमें अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं।

गुरुग्राम में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में उसम और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बुधवार सुबह की शुरूआत भी गर्मी और उमस के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 27 और 28 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आने की संभावना से राज्य में 25 सितंबर से एक बार फिर से मानसूनी हवा की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 और 27 सितंबर को हवा तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान जारी, अब तक सबसे ज्यादा पुंछ जिले में हुई वोटिंग

28 सितंबर से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

गर्मी ने लिया यूटर्न

बता दें कि, बीते दिनों हुई बरसात के बाद लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा था। लोगों ने एसी और कूलर को बंद रख दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से गर्मी और उमस ने यूटर्न ले लिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। लोग घरों और ऑफिस के अंदर रहना पसंद कर रहे हैं।

Read Also:http://Ind vs Ban Kanpur Test: तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन मचाएंगे गदर, इन रिकॉर्ड्स को कर देंगे ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *