Ind vs Ban Chennai Test Live: भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 287 रनों पर घोषित कर दी। भारत की ओर से शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक ठोके। पहली पारी में भारत की टीम 376 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेश की टीम 149 रनों पर ढेर हो गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को 227 रनों की बढ़त मिली थी।
जवाब में बांग्लादेश की दूसरी पारी में अब तक शुरूआत बेहतर रही है। बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए अब तक 39 रन बना लिए हैं। भारती की ओर से दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा 5, यशस्वी जायसवाल 10, शुभमन गिल नाबाद 117, कोहली 17, ऋषभ पंत 109 और केएल राहुल नाबाद 22 बनाए। भारत ने दूसरी पारी को 287 रनों पर घोषित कर बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य दिया।
वहीं, बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। नाहिद राणा, और तस्कीन अहमद को एक-एक विकेट मिला। वहीं, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल इस समय आलोचकों के निशाने पर हैं। उनका बल्ला उनका साथ नहीं दे रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल फेल रहे थे।
दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 22 रन बनाए। लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया। राहुल दूसरी पारी में शतकवीर ऋषभ पंत की जगह बल्लेबाजी करने आए थे। भारत ने दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 287 रनों पर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 514 रनों का लक्ष्य दिया। राहुल 19 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने सिर्फ 28 मिनट बल्लेबाजी की।
Read Also: Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला, समर्थकों को लगी गोलियां, बवाल
इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए हैं। राहुल के अब टेस्ट मैचों में 2901 रन हो गए हैं। वनडे में उनके नाम 2851 रन और टी20 में 2265 रन हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब राहुल के कुल 8017 रन हो गए हैं। राहुल के बल्ले से बीते कुछ दिनों से बड़ी पारी नहीं निकली है जिसके चलते उनकी आलोचना हो रही है।