West Bengal: कोलकाता में सड़क पर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची बम फॉरेंसिंक टीम, जांच में जुटी पुलिस

Kolkata Blast: पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर आज अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक महिला का पूरा हाथ उड़ गया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिंक साइंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाके में एक महिला घायल हुई है, लेकिन उसकी स्थिति की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, घटनास्थल पर एक अज्ञात बैग मिला है, जिससे जांच की जा रही है। पुलिस धमाके के कारणों को लेकर विभिन्न पहलूओं पर ध्यान दे रही है। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर बताया कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

बता दें कि, आज शनिवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास जे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच विस्फोट की सूचना मिली। धमाके में कचरा बीनने वाली एक महिला के घायल होने की खबर है। उसको प्रारंभिक उपचार के लिए एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम को मौके पर भेजा गया है। बैग और धमाके के स्थान की आसपास जांच की गई। प्रारंभिक सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके से सामान्य यातायात बहाल करने की अनुमति दे दी गई है।

Read Also: http://Ind vs Pak Hockey: भारत ने फिर पाक को रौंदा, एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में पांचवीं जीत

चश्मदीदों ने बताई कहानी

चश्मदीदों का कहना है कि घटनास्थल पर एक प्लास्टिक का बैग रखा था लेकिन, यह किसने रखा इसका किसी को पता नहीं है। पास में एक महिला कूड़ा बीन रही थी। अचानक से जोरदार धमाका हो गया। कूड़ा बीनने वाली महिला का एक हाथ पूरा उड़ गया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और इलाके को घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, बोले- ‘हरियाणा में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *